गोंडा, 08 अप्रैल 2026* – एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) पोर्टल पर देवीपाटन मंडल ने एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। मार्च 2026 की जारी रैंकिंग में मंडल ने 120 में से 104 अंक हासिल कर 86.67 प्रतिशत सफलता दर दर्ज की है।
मंडलायुक्त शशिभूषण लाल सुशील ने बताया कि श्रावस्ती, बहराइच, गोंडा और बलरामपुर जनपदों में शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष और समयबद्ध निस्तारण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। प्रत्येक माह सभी जिलों की शिकायतों की समीक्षा की जाती है।
उन्होंने बताया कि शिकायत निस्तारण की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए वे स्वयं रैंडम रूप से पांच शिकायतकर्ताओं से फोन पर फीडबैक लेते हैं। इससे यह सुनिश्चित किया जाता है कि शिकायतों पर वास्तविक कार्रवाई हो, न कि केवल औपचारिक निस्तारण। इस व्यवस्था से पारदर्शिता और जवाबदेही में उल्लेखनीय सुधार हुआ है।
अपर आयुक्त (प्रशासन) मीनू राणा ने बताया कि महिलाओं और बेटियों की समस्याओं के समाधान के लिए मंडल में ‘मां पाटेश्वरी शक्ति संवाद’ पहल भी चलाई जा रही है। इस पहल के तहत महिला शिकायतों का त्वरित और प्रभावी निस्तारण किया जाता है, जिसका सीधा असर मंडल की बेहतर रैंकिंग में देखने को मिला है।
आईजीआरएस पोर्टल पर देवीपाटन मण्डल अव्वल प्रदेश में हासिल किया पहला स्थान
Meeting की और खबरें
डीएम की अध्यक्षता में एचपीवी वैक्सीन एवं पल्स पोलियो अभियान हेतु बैठक
3 days ago
देवीपाटन एवं बस्ती मण्डल की विकास योजनाओं पर मंथन कनेक्टिविटी परियोजना...
1 week ago📰
गोंडा में योग दिवस कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा करेंगे राज्यमंत्र...
1 week ago