गोण्डा 28 अप्रैल,2026*।
कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन की अध्यक्षता में जनपद के समस्त उपजिलाधिकारियों, तहसीलदारों एवं नायब तहसीलदारों के साथ राजस्व वादों एवं राजस्व कार्यों की गहन समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य लंबित राजस्व वादों की स्थिति का आकलन करते हुए उनके त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण को सुनिश्चित करना।
समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने तहसीलवार राजस्व वादों की प्रगति का विस्तृत अवलोकन किया और पाया कि कुछ स्थानों पर अपेक्षित प्रगति नहीं हो रही है। इस पर उन्होंने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को कार्यप्रणाली में सुधार लाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि सभी अधिकारी अपने-अपने न्यायालयों में अधिक से अधिक वादों की सुनवाई सुनिश्चित करें और नियमानुसार समयबद्ध तरीके से उनका निस्तारण करें।
जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि किसी भी वाद को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए और वादकारियों को समय पर न्याय उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि राजस्व न्यायालयों में लंबित वाद आमजन से सीधे जुड़े होते हैं, इसलिए इनके निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। सभी अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए कि वादकारियों की बात को गंभीरता से सुना जाए और पारदर्शी प्रक्रिया के तहत निर्णय लिया जाए।
बैठक में जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि राजस्व कार्यों में तेजी लाने के लिए नियमित रूप से समीक्षा की जाए और प्रगति की रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने कार्यक्षेत्र में सतत निगरानी बनाए रखें तथा लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाएं।
बैठक में जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि कार्यों में लापरवाही पाई जाती है, तो संबंधित के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी अधिकारियों से अपेक्षा की कि वे पूरी जिम्मेदारी एवं पारदर्शिता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें, ताकि आमजन को समयबद्ध एवं निष्पक्ष न्याय मिल सके।
बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी आलोक कुमार, उप जिलाधिकारी करनैलगंज नेहा मिश्रा, उप जिलाधिकारी गोण्डा सदर जितेंद्र गौतम, तहसीलदार सदर गोण्डा मनीष कुमार, तहसीलदार तरबगंज आशुतोष पांडेय सहित सभी संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
डीएम ने की राजस्व वादों एवं राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक दिए जरूरी निर्देश
Meeting की और खबरें
डीएम के निर्देश पर टीकाकरण में लापरवाही पर 39 एएनएम को जारी की गई शोका...
2 days ago
प्रभारी प्राचार्य ने नियंता परिषद को दिए निर्देश छात्रहित सर्वोपरि
2 days ago
डीएम के जनता दर्शन में फरियाद लेकर पहुंचे दिव्यांग समेत दो जरूरतमंद पर...
1 week ago