गोण्डा 04 मई,2026*।
कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन की अध्यक्षता में जनपद के विभिन्न मार्गों एवं सेतुओं के निर्माण हेतु कार्ययोजना तैयार करने के संबंध में बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद के माननीय जनप्रतिनिधियों एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों ने सहभागिता करते हुए विकास कार्यों की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की।
बैठक के दौरान जनपद के विधायक, सांसद एवं अन्य जनप्रतिनिधियों से विधानसभा एवं लोकसभावार सड़कों तथा सेतुओं के निर्माण से संबंधित प्रस्ताव आमंत्रित किए गए। जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्रों की आवश्यकताओं के अनुरूप सड़क निर्माण, सेतु निर्माण, जर्जर मार्गों के सुदृढ़ीकरण एवं यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने हेतु सुझाव प्रस्तुत किए। इस दौरान संबंधित विभाग के अधिकारियों के साथ प्रस्तावों की व्यवहारिकता, प्राथमिकता एवं बजट संबंधी बिंदुओं पर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी प्राप्त प्रस्तावों का गंभीरता से परीक्षण करते हुए प्राथमिकता के आधार पर कार्ययोजना तैयार की जाए। उन्होंने कहा कि जनपद के विकास में सड़क एवं सेतु निर्माण की महत्वपूर्ण भूमिका है, जिससे न केवल आवागमन सुगम होगा, बल्कि ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के बीच संपर्क भी बेहतर होगा। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए तथा समयबद्ध तरीके से परियोजनाओं को पूर्ण कराया जाए।
बैठक का मुख्य उद्देश्य जनप्रतिनिधियों के सुझावों के आधार पर जनपद में सुदृढ़ एवं सुव्यवस्थित सड़क और सेतु नेटवर्क विकसित करना है, जिससे क्षेत्र के समग्र विकास को गति मिल सके।
बैठक के दौरान वहां पर उपस्थित माननीय सांसद तथा माननीय विधायकगणों व अन्य जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने विधानसभा से संबंधित सड़कों व सेतुओं के निर्माण हेतु प्रस्ताव दिए हैं।
बैठक में माननीय विधायक तरबगंज प्रेम नारायण पाण्डेय, एमएलसी गोण्डा अवधेश कुमार सिंह उर्फ मन्जू सिंह, सांसद गोण्डा/केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री प्रतिनिधि राजेश सिंह, सांसद कैसरगंज एवं विधायक सदर गोण्डा प्रतिनिधि संजीव सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण तथा एक्सईएन प्रांतीय खण्ड प्रमोद त्रिपाठी, एक्सईएन लोक निर्माण खंड-1 सुरेशराम सहित संबंधित विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।
विधानसभा एवं लोकसभावार सड़कों तथा सेतुओं के निर्माण हेतु प्रस्ताव किए गए आमंत्रित
Meeting की और खबरें
डीएम के निर्देश पर टीकाकरण में लापरवाही पर 39 एएनएम को जारी की गई शोका...
2 days ago
प्रभारी प्राचार्य ने नियंता परिषद को दिए निर्देश छात्रहित सर्वोपरि
2 days ago
डीएम के जनता दर्शन में फरियाद लेकर पहुंचे दिव्यांग समेत दो जरूरतमंद पर...
1 week ago