गोण्डा 02 जून,2026*।
कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन की अध्यक्षता में त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन की तैयारियों के संबंध में बैठक आयोजित की गई। बैठक में डी-डुप्लीकेट वोटरों की पहचान एवं निराकरण तथा मतदान केंद्रों के स्थल परिवर्तन से संबंधित विषयों पर विस्तार से चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
बैठक में जिलाधिकारी ने समस्त उपजिलाधिकारियों, खण्ड विकास अधिकारियों एवं सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) को निर्देशित किया कि निर्वाचन प्रक्रिया को पूर्ण पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप संपन्न कराने हेतु सभी आवश्यक कार्यवाही समयबद्ध रूप से सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची की शुद्धता लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण आधार है, इसलिए डी-डुप्लीकेट वोटरों की पहचान कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाए, जिससे निर्वाचन प्रक्रिया की विश्वसनीयता बनी रहे।
जिलाधिकारी ने मतदान केंद्रों के स्थल परिवर्तन से संबंधित प्रस्तावों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि जिन मतदान केंद्रों के स्थान परिवर्तन की आवश्यकता है, वहां सभी मानकों एवं निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए आवश्यक कार्यवाही की जाए। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि मतदान केंद्रों का चयन मतदाताओं की सुविधा, पहुंच एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए किया जाए।
बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि निर्वाचन से संबंधित समस्त सूचनाओं एवं अभिलेखों का अद्यतन रखरखाव किया जाए तथा विभिन्न स्तरों पर समन्वय स्थापित कर कार्यों को समय से पूर्ण कराया जाए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया में किसी प्रकार की लापरवाही या विलंब स्वीकार नहीं किया जाएगा।
बैठक में सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी नारायण सहित समस्त उपजिलाधिकारीगण, खण्ड विकास अधिकारीगण, सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
डुप्लीकेट वोटरों की पहचान निराकरण एवं मतदान केंद्रों के स्थल परिवर्तन हेतु डीएम की बैठक
Meeting की और खबरें
एसपी ने की अपराध समीक्षा गोष्ठी अपराध नियंत्रण एवं बेहतर पुलिसिंग के द...
38 मिनट पहले
डीएम के निर्देश पर टीकाकरण में लापरवाही पर 39 एएनएम को जारी की गई शोका...
2 दिन पहले
प्रभारी प्राचार्य ने नियंता परिषद को दिए निर्देश छात्रहित सर्वोपरि
3 दिन पहले