गोंडा, 18 जून,2026*
जनपद में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) की सफल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला पंचायत सभागार में सभी संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में परीक्षा की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
बैठक में बताया गया कि जनपद में नीट परीक्षा के लिए कुल 9 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं। इस परीक्षा में 4,013 परीक्षार्थी प्रतिभाग करेंगे। परीक्षा का आयोजन दोपहर 2:00 बजे से सायं 5:15 बजे तक किया जाएगा। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, विद्युत आपूर्ति, पेयजल, चिकित्सा सुविधा तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को समयबद्ध ढंग से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि परीक्षा की गोपनीयता एवं पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सभी निर्धारित मानकों एवं दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन किया जाए। परीक्षा केंद्रों के आसपास कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न होने देने तथा परीक्षा प्रक्रिया को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया।
संबंधित अधिकारियों को परीक्षा केंद्रों का पूर्व निरीक्षण करने तथा किसी भी प्रकार की समस्या अथवा कमी पाए जाने पर उसका तत्काल समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही परीक्षा अवधि के दौरान सभी विभागों के मध्य समन्वय स्थापित कर प्रभावी निगरानी रखने पर भी जोर दिया गया।
बैठक में अपर जिलाधिकारी आलोक कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक राधेश्याम राय, जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. रामचंद्र, प्रधानाचार्य केंद्रीय विद्यालय गोंडा सहित सभी संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
नीट परीक्षा की तैयारियों हेतु डीएम ने अधिकारियों संग की बैठक
Meeting की और खबरें
एसपी ने की अपराध समीक्षा गोष्ठी अपराध नियंत्रण एवं बेहतर पुलिसिंग के द...
42 मिनट पहले
डीएम के निर्देश पर टीकाकरण में लापरवाही पर 39 एएनएम को जारी की गई शोका...
2 दिन पहले
प्रभारी प्राचार्य ने नियंता परिषद को दिए निर्देश छात्रहित सर्वोपरि
3 दिन पहले