गोंडा, 21 जुलाई 2026* - उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की माननीय सदस्य एकता सिंह व ऋतु शाही द्वारा जनपद में महिला उत्पीड़न से संबंधित प्रकरणों की समीक्षा की जाएगी तथा पीड़ित महिलाओं की समस्याओं के निस्तारण के उद्देश्य से महिला जनसुनवाई का आयोजन किया जाएगा।
जिला प्रोबेशन अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि 24 जुलाई को प्रातः 11 बजे आयोजित होने वाली महिला जनसुनवाई में महिला आयोग की सदस्य एकता सिंह व ऋतु शाही स्वयं उपस्थित रहकर महिलाओं की शिकायतें सुनेंगी। जनसुनवाई के दौरान घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न, पारिवारिक विवाद, संपत्ति संबंधी विवाद, कार्यस्थल पर उत्पीड़न, बाल विवाह, महिला सुरक्षा तथा महिलाओं के अधिकारों से जुड़े अन्य मामलों पर प्राप्त शिकायतों की सुनवाई की जाएगी।
उन्होंने बताया कि जनसुनवाई के साथ ही महिला उत्पीड़न से संबंधित लंबित प्रकरणों एवं महिलाओं के हित में संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की जाएगी। संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक अभिलेखों एवं सूचनाओं के साथ उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि शिकायतों का त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जा सके।
जिला प्रोबेशन अधिकारी ने जनपद की सभी पीड़ित एवं जरूरतमंद महिलाओं से अपील की है कि वे 24 जुलाई को प्रातः 11 बजे निर्धारित स्थल पर उपस्थित होकर अपनी समस्याओं एवं शिकायतों को उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य के समक्ष प्रस्तुत करें, जिससे उनकी शिकायतों पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने कहा कि महिला आयोग महिलाओं के अधिकारों की रक्षा एवं उन्ंहेंंऔ समयबद्ध न्याय दिलाने के लिए निरंतर प्रयासरत है, इसलिए महिलाएं इस अवसर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।
राज्य महिला आयोग की सदस्य एकता सिंह एवं ऋतु शाही करेंगी महिलाओं की जनसुनवाई
Meeting की और खबरें
एसपी ने की अपराध समीक्षा गोष्ठी अपराध नियंत्रण एवं बेहतर पुलिसिंग के द...
39 minutes ago
डीएम के निर्देश पर टीकाकरण में लापरवाही पर 39 एएनएम को जारी की गई शोका...
2 days ago
प्रभारी प्राचार्य ने नियंता परिषद को दिए निर्देश छात्रहित सर्वोपरि
3 days ago