Regd. UDYAM-UP-31-0004031
प्रदेश के तेजी से उभरते हुए जनसंवाद समाचार न्यूज चैनल व न्यूज पोर्टल पर अपने व्यवसाय व शिक्षण संस्थान के तेजी से आगे बढ़ोत्तरी के लिए प्रचार प्रसार कराकर लाभ प्राप्त करने के लिए सम्पर्क करें। सम्पर्क सूत्र 9506980980

लेनदेन विवाद में युवक की हत्या से हड़कंप आक्रोशित परिजनों ने शव रखकर लखनऊ हाइवे किया जाम



गोंडा। जिले के करनैलगंज क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए गोंडा-लखनऊ हाईवे पर शव रखकर जाम लगा दिया, जिससे दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। मृतक के परिजनों का आरोप है कि पैसों के लेनदेन को लेकर घ  से बुलाकर युवक की हत्या की गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझाकर जाम समाप्त कराया और यातायात बहाल कराया।

 मामला करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र का है, जहां राहुल नामक युवक का शव गोंडा-लखनऊ रेल मार्ग पर पिपरी के पास मिला। शव मिलने की सूचना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने मौसी के बेटे पंकज पर हत्या का आरोप लगाते हुए कहा कि राहुल ने अपनी बहन की शादी के लिए ब्याज पर पैसे लिए थे। आरोप है कि एक लाख रुपये का मूलधन वापस करने के बावजूद लगातार ब्याज के लिए दबाव बनाया जा रहा था परिजनों का कहना है कि पैसों के लेनदेन को लेकर राहुल को कई बार बुलाया गया था और इसी विवाद के चलते उसकी हत्या की गई। 

आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने शव को गोंडा-लखनऊ हाईवे पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। सड़क जाम होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया घटना की सूचना मिलते ही करनैलगंज और नगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने परिजनों से वार्ता कर उन्हें कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ और यातायात बहाल कराया गया। मृतक के पिता ने आरोपी पंकज के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।