Regd. UDYAM-UP-31-0004031
प्रदेश के तेजी से उभरते हुए जनसंवाद समाचार न्यूज चैनल व न्यूज पोर्टल पर अपने व्यवसाय व शिक्षण संस्थान के तेजी से आगे बढ़ोत्तरी के लिए प्रचार प्रसार कराकर लाभ प्राप्त करने के लिए सम्पर्क करें। सम्पर्क सूत्र 9506980980

बीआरसी हलधरमऊ एवं पीएम श्री विद्यालय चौरी में बीएसए ने किया पौधरोपण

बालपुर गोंडा। विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून के अवसर पर ब्लॉक संसाधन केंद्र हलधरमऊ एवं पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय चौरी में  बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित सिंह एवं खण्ड शिक्षा अधिकारी सीमा पाण्डेय के नेतृत्व में पौधरोपण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

 इसमें विभिन्न प्रकार के पौधों को रोपित कर बीएसए  ने मिशन के तहत अधिक से अधिक पौधरोपण कर परिसर को हरा भरा बनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका मधुलिका पांडे, हृदयेश आर्य, देवकी नन्दन शुक्ल, प्रशांत शर्मा,लेखाकार अवधेश शुक्ल,शुभम सिंह, राजेश जायसवाल, अरुणा कुमारी,पारस गुप्ता, मनीष कुमार उपस्थित रहे।