*गोण्डा 23 जनवरी 2026* - उत्तर प्रदेश राज्य की स्थापना की ऐतिहासिक स्मृति को चिरस्थाई बनाए रखने एवं प्रदेश की सांस्कृतिक, सामाजिक व विकासात्मक उपलब्धियों को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से जनपद गोण्डा में 24 से 26 जनवरी, 2026 तक उत्तर प्रदेश दिवस-2026 का त्रिदिवसीय आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रमों का आयोजन शहीदे आज़म सरदार भगत सिंह इंटर कॉलेज मैदान में किया जाएगा।
इस संबंध में डीएम ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को आयोजन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कार्यक्रमों के अंतर्गत सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, लोक कला, नाट्य मंचन, विभागीय प्रदर्शनी, लाभार्थी सम्मान, मतदाता जागरूकता रैली, रंगोली एवं पेंटिंग प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।
जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश दिवस केवल एक सरकारी आयोजन नहीं, बल्कि प्रदेश की गौरवशाली विरासत, संस्कृति और विकास यात्रा का उत्सव है। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक संख्या में आमजन कार्यक्रमों में सहभागिता करें, विभागीय प्रदर्शनी देखें, सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लें और प्रदेश के विकास में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम नागरिकों तक पहुँचाना तथा स्थानीय कलाकारों और कारीगरों को मंच प्रदान करना है। उन्होंने सभी नागरिकों, युवाओं, विद्यार्थियों एवं स्वयंसेवी संगठनों से सक्रिय सहभागिता की अपेक्षा की है।
मतदाता जागरूकता से रंगोली तक यूपी दिवस पर होंगे विविध कार्यक्रम
Program की और खबरें
डीएम ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को वितरित किए स्वीकृति पत्र
1 week ago
बेटी बचाव बेटी पढाओ योजना के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
1 week ago📰
केन्द्र एवं राज्य सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर विभागवार प्रदर्शनी प्...
1 week ago📰