गोण्डा। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा संचालित SPEL Program 3.0 के अंतर्गत पुलिस अनुभवात्मक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन थाना उमरी बेगमगंज, जनपद गोण्डा में किया गया। यह कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक जनपद के कुशल निर्देशन में नोडल अधिकारी राधेश्याम राय (अपर पुलिस अधीक्षक, पश्चिमी), सहायक नोडल अधिकारी शिल्पा वर्मा (क्षेत्राधिकारी सदर) तथा एन.एस.एस. के जनपदीय नोडल अधिकारी डॉ. परवेज़ खान के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में प्रभारी निरीक्षक लाल बिहारी (थाना ए0एच0टी0, गोण्डा) का विशेष सहयोग रहा।
प्रशिक्षण के दौरान थाना उमरी बेगमगंज पुलिस द्वारा छात्र-छात्राओं को पुलिस विभाग की महत्वपूर्ण प्रक्रियाओं का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इस अवसर पर पुलिस की प्रमुख डिजिटल प्रणालियों CCTNS (Crime and Criminal Tracking Network & System) एवं IGRS (Integrated Grievance Redressal System) के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। प्रतिभागियों को इन प्रणालियों के माध्यम से शिकायत दर्ज करने, शिकायतों के निस्तारण तथा समयबद्ध कार्यवाही की प्रक्रिया को सरल एवं व्यावहारिक रूप से समझाया गया।
अधिकारियों द्वारा बताया गया कि CCTNS प्रणाली के माध्यम से अपराध एवं अपराधियों का डिजिटल रिकॉर्ड संधारित किया जाता है, जिससे पुलिस कार्य प्रणाली अधिक पारदर्शी, सुदृढ़ एवं प्रभावी बनती है। IGRS के माध्यम से आमजन की शिकायतों के ऑनलाइन निस्तारण की प्रक्रिया को भी प्रत्यक्ष रूप से प्रदर्शित किया गया।
सहायक नोडल अधिकारी शिल्पा वर्मा (क्षेत्राधिकारी सदर) ने छात्र-छात्राओं को पुलिस के दायित्वों, महिला सुरक्षा, कानून व्यवस्था तथा साइबर जागरूकता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्रदान कीं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रमों से विद्यार्थियों में कानून के प्रति जागरूकता बढ़ती है तथा वे एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में समाज में अपनी भूमिका को बेहतर ढंग से समझ पाते हैं।
कार्यक्रम में शामिल छात्र-छात्राओं ने प्रशिक्षण को अत्यंत उपयोगी एवं ज्ञानवर्धक बताते हुए कहा कि उन्हें पुलिस की कार्यप्रणाली को नजदीक से समझने का अवसर प्राप्त हुआ। इस अवसर पर थाना उमरी बेगमगंज का पुलिस स्टाफ एवं SPEL Program 3.0 के अंतर्गत जनपद गोण्डा के एन.एस.एस. नोडल अधिकारी डॉ. परवेज़ खान सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
SPEL program 3 के तहत आयोजित हुआ पुलिस अनुभवात्मक प्रशिक्षण
Program की और खबरें
709 दिव्यांगजनों में 1030 सहायक उपकरण का वितरण शेष को मिलेगा अगलीबार
57 minutes ago
डीएम ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को वितरित किए स्वीकृति पत्र
1 week ago
बेटी बचाव बेटी पढाओ योजना के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
1 week ago📰