गोंडा 26 फरवरी 2026। भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज, गोंडा की इकाई द्वारा “बदलती खाद्य आदतें : आहार से जुड़ा हमारा स्वास्थ्य और चुनौतियां” विषय पर एक व्याख्यान का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में गृह विज्ञान विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. इला तिवारी ने कहा कि भोजन हमारे जीवन का आधार है। जैसा हमारा आहार होता है, वैसा ही हमारा स्वास्थ्य और व्यक्तित्व बनता है। यदि हम अपनी खाद्य आदतों में सुधार कर संतुलित आहार अपनाएं, तो अनेक बीमारियों से बच सकते हैं तथा एक स्वस्थ समाज का निर्माण कर सकते हैं। उन्होंने पोषक तत्वों से युक्त आहार, दैनिक जीवन में स्वस्थ रहने के उपाय, कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले खाद्य पदार्थों के महत्व, आर.डी.ए. (Recommended Dietary Allowance), बी.एम.आर. (Basal Metabolic Rate) तथा ग्लाइसेमिक इंडेक्स से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी रेड क्रॉस के स्वयंसेवकों को प्रदान की।
कार्यक्रम के अंत में ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ के अंतर्गत रेड क्रॉस के स्वयंसेवकों, महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं उपस्थित शिक्षकों को महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. बी.पी. सिंह द्वारा नशा मुक्त भारत के निर्माण में अपना योगदान देने की शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम का संचालन रेड क्रॉस इकाई की संयोजक डॉ. ममता शुक्ला द्वारा किया गया तथा धन्यवाद ज्ञापन असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. रचना श्रीवास्तव द्वारा प्रस्तुत किया गया।
कार्यक्रम में प्रो. अमन चंद्रा, प्रो. राजीव अग्रवाल, प्रो. वी.सी.एच.एन.के. श्रीनिवास राव, डॉ. मनीषा पाल, डॉ. योगेंद्र नाथ श्रीवास्तव एवं सुमित कुमार तिवारी की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम के सफल आयोजन में रामभरोस का सहयोग उल्लेखनीय रहा। अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।
एलबीएस में भोजन की आदतें एवं स्वास्थ्य विषयक व्याख्यान सम्पन्न
Program की और खबरें
डीएम ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को वितरित किए स्वीकृति पत्र
1 week ago
बेटी बचाव बेटी पढाओ योजना के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
1 week ago📰
केन्द्र एवं राज्य सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर विभागवार प्रदर्शनी प्...
1 week ago📰