गोण्डा 08 मार्च,2026*।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर लखनऊ स्थित जनभवन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें महिला सशक्तिकरण आत्मनिर्भरता और आर्थिक उन्नयन को बढ़ावा देने से संबंधित विभिन्न योजनाओं की रिप्रेजेंट किया गया। कार्यक्रम के दौरान जनपद गोण्डा में महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में किए जा रहे कार्यों की विशेष रूप से सराहना की गई।
ब्लॉक संसाधन के मुजेहना में ए.आई.आई.ओ.टी. एण्ड कम्प्यूटर लैब, के.जी.बी.वी. तथा माँ सिद्धीदात्री पुस्तकालय का उद्घाटन किया गया। साथ ही बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग में कार्यरत 68 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को नवनिर्मित आंगनबाड़ी केन्द्रों की चाबियां वितरित किया गया, तथा जनपद में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने स्वालंबन बनाने महिलाओं की सुरक्षा, जागरूकता की दिशा में मिशन शक्ति जैसे विभिन्न कार्य किए जा रहे हैं।
जनपद में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने तथा उन्हें “लखपति दीदी” के रूप में विकसित करने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण पहलें की जा रही हैं। इसी क्रम में जनपद के नौ विकास खण्डों में “ज्ञान आवास” की स्थापना नौ देवियों के नाम पर कराई जा रही है, जो महिलाओं के सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता और जागरूकता का केंद्र बनेगा। इन केंद्रों के माध्यम से महिलाओं को विभिन्न नवाचारों एवं गतिविधियों से जोड़ते हुए उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
इसके अतिरिक्त जनपद में 101 महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से गोनार्द स्वच्छता मार्ट का निर्माण कराया गया है। इन स्वच्छता मार्ट के माध्यम से महिलाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे तथा वे स्वच्छता से संबंधित उत्पादों के माध्यम से अपनी आय बढ़ा सकेंगी। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर इन स्वच्छता मार्ट की चाबियां संबंधित महिलाओं को वितरित कर दी गई हैं, जिससे वे अपने कार्यों की शुरुआत कर सकें।
जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन के द्वारा दिए गए मार्गदर्शन एवं कुशल निर्देशों के क्रम में जनपद में महिलाओं के सशक्तिकरण एवं आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में किए जा रहे नवाचारों एवं प्रयासों के दृष्टिगत लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जनपद गोण्डा में महिला सशक्तिकरण की दिशा में किए जा रहे नवाचारों एवं प्रयासों के संबंध में रिप्रेजेंट करने के लिए मुख्य विकास अधिकारी गोण्डा श्रीमती अंकिता जैन को गवर्नर हाउस, लखनऊ में आमंत्रित किया गया था। इस अवसर पर उन्होंने जनपद में संचालित योजनाओं एवं नवाचारों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की।
जनपद प्रशासन द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने तथा उन्हें सामाजिक और आर्थिक रूप से सशक्त करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
गवर्नर हाउस लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में जिले के कार्यों की सराहना
Program की और खबरें
709 दिव्यांगजनों में 1030 सहायक उपकरण का वितरण शेष को मिलेगा अगलीबार
57 minutes ago
डीएम ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को वितरित किए स्वीकृति पत्र
1 week ago
बेटी बचाव बेटी पढाओ योजना के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
1 week ago📰