मैजापुर चीनी मिल की ओर से कटरा बाजार थाने में जरूरतमंदों को एसपी ने बांटे कंबल
गोंडा। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल द्वारा मैजापुर चीनी मिल, बलरामपुर फाउंडेशन के तत्वावधान में थाना कटरा बाजार में शीतऋतु के दृष्टिगत कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें महोदय द्वारा सहभागिता करते हुए समाज के गरीब, दिव्यांग एवं जरूरतमंद व्यक्तियों को कंबल वितरित किए गए। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक गोण्डा ने लाभार्थियों से संवाद कर उनके कुशलक्षेम की जानकारी ली तथा कहा कि समाज के कमजोर एवं वंचित वर्गों की सहायता करना हम सभी का नैतिक एवं सामाजिक दायित्व है।
उन्होंने कहा कि कड़ाके की ठंड के मौसम में इस प्रकार के राहत एवं सहायता कार्यक्रम जरूरतमंदों के लिए अत्यंत सहायक सिद्ध होते हैं। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा सभी लाभार्थियों के स्वस्थ, सुरक्षित एवं सम्मानजनक जीवन की शुभकामनाएं दी गईं। पुलिस अधीक्षक गोण्डा ने मैजापुर चीनी मिल एवं बलरामपुर फाउंडेशन द्वारा किए जा रहे सामाजिक एवं जनकल्याणकारी कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उद्योगों एवं सामाजिक संस्थाओं की सहभागिता से समाज में सकारात्मक परिवर्तन संभव है। उन्होंने आमजन से भी अपील की कि वे अपने सामर्थ्य के अनुसार जरूरतमंदों की सहायता हेतु आगे आएं।
कार्यक्रम के दौरान क्षेत्राधिकारी कर्नलगंज राजेश कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक थाना कटरा बाजार, आयोजक संस्था के पदाधिकारी, स्थानीय गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में लाभार्थी शामिल रहे।
Program की और खबरें
📰
सांस्कृतिक कार्यक्रमों से निखरेगी दिव्यांगजनों की प्रतिभा
3 days ago
रसोइयों को मिला कैशलेश चिकित्सा कार्ड मानदेय वृद्धि का प्रतीकात्मक चेक...
4 days ago
बीआरसी हलधरमऊ पर रसोइयों को बांटे गए कैशलेश चिकित्सा आयुष्मान कार्ड
4 days ago