ब्लॉक आपके द्वार 2 कार्यक्रम 16 दिसम्बर को 16 ब्लॉक में होगा आयोजन
गोण्डा 15 दिसम्बर, 2025*। जनपद में वित्तीय वर्ष 2025–26 के अन्तर्गत संचालित “ब्लॉक आपके द्वार” कार्यक्रम के द्वितीय चरण ब्लॉक आपके द्वार 2.0 का आयोजन विकासखण्डों की ग्राम पंचायतों में किया जा रहा है। यह कार्यक्रम प्रत्येक विकासखण्ड में प्रत्येक मंगलवार को एक ग्राम पंचायत में आयोजित किया जायेगा।
कार्यक्रम का उद्देश्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को ग्राम पंचायत स्तर पर प्रभावी ढंग से क्रियान्वित करना, योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करना तथा आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है। कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु प्रत्येक ग्राम पंचायत में एक जनपद स्तरीय अधिकारी को नोडल अधिकारी नामित किया गया है, जिनकी देख-रेख में कार्यक्रम सम्पन्न कराया जाता है।
इसी क्रम में 16 दिसम्बर,2025 (मंगलवार) को जनपद के समस्त विकासखण्डों की निम्नलिखित ग्राम पंचायतों में ब्लॉक आपके द्वार 2.0 कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा—
झंझरी विकास खण्ड की पैड़ी अजब सिंह, करनैलगंज की प्रतापपुर, बभनजोत की अल्लीपुर, इटियाथोक की अर्जुनपुर, छपिया की मण्डफ, बेलसर की डिडिसिया कला, रूपईडीह की बेलवा बाजार, कटरा बाजार की परसिया रानी, तरबगंज की ब्यौदा माझा, मुजेहना की शुक्लपुर, पण्डरी कृपाल की मलारी, परसपुर की चंगेरी, नवाबगंज की मैनपुर, मनकापुर की किशुनदासपुर, वजीरगंज की रायपुर तथा हलधरमऊ की बसालतपुर ग्राम पंचायत।
प्रशासन द्वारा जनसामान्य से अपील की गई है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाएँ तथा अपनी समस्याओं का समाधान मौके पर ही कराएँ।
Program की और खबरें
709 दिव्यांगजनों में 1030 सहायक उपकरण का वितरण शेष को मिलेगा अगलीबार
57 मिनट पहले
डीएम ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को वितरित किए स्वीकृति पत्र
1 सप्ताह पहले
बेटी बचाव बेटी पढाओ योजना के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
1 सप्ताह पहले📰