Regd. UDYAM-UP-31-0004031
प्रदेश के तेजी से उभरते हुए जनसंवाद समाचार न्यूज चैनल व न्यूज पोर्टल पर अपने व्यवसाय व शिक्षण संस्थान के तेजी से आगे बढ़ोत्तरी के लिए प्रचार प्रसार कराकर लाभ प्राप्त करने के लिए सम्पर्क करें। सम्पर्क सूत्र 9506980980

सालभर से बन्द पड़े दुरगोड़वा जूनियर विद्यालय का प्रवेशोत्सव संग शुभारम्भ


बालपुर गोंडा। सालभर से बन्द पड़े  ग्राम पंचायत दुरगोड़वा के जूनियर विद्यालय का ग्राम प्रधान की अध्यक्षता में प्रवेशोत्सव के साथ शुभारंभ हो गया। इसमें सैकड़ों अभिभावकों एवं बच्चों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का प्रारंभ माँ शारदे के प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं वंदन द्वारा प्रारंभ हुआ।कार्यक्रम के दौरान कक्षा छः में नवीन नामांकन हेतु इच्छुक बच्चों से सम्बन्धित प्रपत्र भी लिए गए। 

कम्पोजिट विद्यालय बैसनपुरवा दुरगोड़वा के प्रधानाध्यापक द्वारा अपने कक्षा पांच के बच्चों को परीक्षाफल भी दिए गए। प्रवेशोत्सव कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान राज कमल तिवारी ने किया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष एवं जिला उपाध्यक्ष इन्द्र प्रताप सिंह जी रहे। इस अवसर पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक उपाध्यक्ष उपेन्द्र सिंह,कम्पोजिट विद्यालय दुरगोड़वा के प्रधानाध्यापक बिपिन कुमार सिंह, शिक्षक मनीष कुमार पाण्डेय एवं राजेश कुमार तिवारी, चन्द्रमणि तिवारी शिक्षामित्र, अभिभावकों समेत सैकड़ों लोग

IMG-20260406-WA0118.jpg 173.6 KB
उपस्थित रहे।