ठंडक से बचाव हेतु जरूरतमंदों को सांसद केन्द्रीय मंत्री डीएम एवं सीडीओ ने वितरित किए कंबल
गोण्डा 25 दिसम्बर,2025*। शीतलहर के दौरान जरूरतमंद एवं असहाय व्यक्तियों को ठंड से राहत प्रदान करने के उद्देश्य से जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, गोण्डा में कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मानवीय एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रम में माननीय सांसद गोंडा एवं केन्द्रीय विदेश राज्यमंत्री कीर्ति वर्धन सिंह के साथ जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन एवं मुख्य विकास अधिकारी अंकिता जैन ने सहभागिता करते हुए जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए।
कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में गरीब, निराश्रित एवं जरूरतमंद नागरिक उपस्थित रहे, जिन्हें सर्दी से बचाव हेतु कंबल प्रदान किए गए। अतिथियों ने स्वयं लाभार्थियों को कंबल सौंपते हुए उनका हालचाल जाना तथा उन्हें ठंड के मौसम में सतर्क रहने की सलाह दी।
इस अवसर पर सांसद कीर्ति वर्धन सिंह ने कहा कि समाज के कमजोर वर्गों की सहायता करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। ठंड के मौसम में कंबल वितरण जैसे कार्यक्रम जरूरतमंदों के लिए बड़ी राहत साबित होते हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार जनकल्याण की भावना से निरंतर ऐसे कार्य कर रही है ताकि कोई भी व्यक्ति अभाव में न रहे।
जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा शीतलहर के दृष्टिगत निरंतर निगरानी रखते हुए जरूरतमंदों की पहचान कर सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि सार्वजनिक स्थलों, रैन बसेरों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में भी कंबल वितरण एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।
मुख्य विकास अधिकारी अंकिता जैन ने कहा कि प्रशासन का प्रयास है कि अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सहायता पहुंचे। उन्होंने स्वयंसेवी संस्थाओं एवं समाजसेवियों से भी आगे आकर जरूरतमंदों की सहायता करने का आह्वान किया।
Program की और खबरें
डीएम ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को वितरित किए स्वीकृति पत्र
1 week ago
बेटी बचाव बेटी पढाओ योजना के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
1 week ago📰
केन्द्र एवं राज्य सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर विभागवार प्रदर्शनी प्...
1 week ago📰