गोण्डा 29 मई । उन्नत भारत अभियान (यूबीए) के अंतर्गत
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भूगोल विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर एवं यूबीए समन्वयक डॉ. अवधेश कुमार वर्मा ने कहा कि आधुनिक कृषि तकनीकें कृषि उत्पादन बढ़ाने के साथ-साथ लागत कम करने और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने किसानों को बताया कि आईओटी सेंसर, जीपीएस तथा मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से मिट्टी की गुणवत्ता, नमी तथा फसल की स्थिति की निगरानी कर कृषि कार्यों को अधिक वैज्ञानिक एवं प्रभावी बनाया जा सकता है।
डॉ. वर्मा ने जल संरक्षण की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि ड्रिप एवं स्प्रिंकलर सिंचाई प्रणाली जैसी सूक्ष्म सिंचाई तकनीकें जल संकट से निपटने और जल की बर्बादी को कम करने में अत्यंत उपयोगी हैं। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा संचालित ‘प्रति बूंद अधिक फसल’ जैसी योजनाओं के माध्यम से इन तकनीकों को व्यापक रूप से प्रोत्साहित किया जा रहा है।
कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने किसानों को ड्रोन तकनीक के उपयोग के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ड्रोन के माध्यम से कीटनाशकों एवं तरल उर्वरकों का छिड़काव कम समय में अधिक प्रभावी ढंग से किया जा सकता है। साथ ही केंद्र सरकार की ‘नमो ड्रोन दीदी’ योजना के बारे में भी जानकारी दी गई, जिसके अंतर्गत महिलाओं को ड्रोन संचालन का प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है।
छात्रों ने किसानों को ग्रीनहाउस एवं पॉलीहाउस कृषि प्रणालियों के लाभों से भी अवगत कराया। उन्होंने बताया कि इन संरचनाओं के माध्यम से तापमान, आर्द्रता और प्रकाश को नियंत्रित कर वर्षभर उच्च मूल्य वाली सब्जियों एवं फलों का उत्पादन किया जा सकता है। किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों से संबंधित विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं उपलब्ध सब्सिडी की भी विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
इस जागरूकता अभियान में महाविद्यालय की छात्राएँ शिवानी सिंह, वर्षा तिवारी, शालिनी नाग, आँचल पाण्डेय, सीमा वर्मा, ज्योति सिंह, चंचल शुक्ला, विभा वर्मा, खुशी सिंह तथा छात्र मोहम्मद हुसैन, आनंद बाबू, विकास मिश्रा, शिव शंकर वर्मा, मुकेश यादव सहित 50 से अधिक छात्र-छात्राओं ने सक्रिय सहभागिता की।
ग्रामीणों ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी गतिविधियाँ किसानों को नई तकनीकों और सरकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। कार्यक्रम के अंत में किसानों ने आधुनिक कृषि पद्धतियों को अपनाने का संकल्प लिया।
उन्नत भारत अभियान के तहत आधुनिक कृषि तकनीकों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Program की और खबरें
709 दिव्यांगजनों में 1030 सहायक उपकरण का वितरण शेष को मिलेगा अगलीबार
57 minutes ago
डीएम ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को वितरित किए स्वीकृति पत्र
1 week ago
बेटी बचाव बेटी पढाओ योजना के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
1 week ago📰