गोण्डा,13 जून, 2026*।
जनपद में जिला प्रशासन द्वारा केंद्र सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में संचालित समेकित जन कल्याण एवं जन जागरूकता अभियान के अंतर्गत जनपद गोण्डा में विभिन्न जनकल्याणकारी एवं कृषक हितैषी कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 14 जून, 2026 से 15 जून, 2026 तक वेंकटाचार्य क्लब, निकट अम्बेडकर चौराहा, गोण्डा में विभागवार प्रदर्शनी एवं कार्यशालाओं का आयोजन किया जाएगा।
इस अवसर पर केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों एवं उपलब्धियों को प्रदर्शनी के माध्यम से आमजन के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। विभिन्न विभागों द्वारा अपने-अपने स्टॉल लगाकर योजनाओं की जानकारी प्रदान की जाएगी, जिससे नागरिकों को सरकारी योजनाओं एवं उनके लाभों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त हो सके।
कार्यक्रम के दौरान प्राकृतिक एवं जैविक खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विशेष कार्यशाला का आयोजन भी किया जाएगा। कृषि विशेषज्ञों द्वारा किसानों को रासायनिक उर्वरकों के विकल्प, जैविक खेती की तकनीक, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण, लागत में कमी तथा उत्पादन की गुणवत्ता बढ़ाने संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की जाएंगी।
इसके अतिरिक्त, कृषि सूचना तंत्र के सुदृढ़ीकरण एवं कृषक जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत 14 जून, 2026 को जनपद स्तरीय खरीफ उत्पादकता गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा, जिसमें उद्यान ,पशुधन आदि कृषि से जुड़े समस्त विभागों, खरीफ फसलों की उन्नत खेती, बीज चयन, उर्वरक प्रबंधन, सिंचाई, कीट एवं रोग नियंत्रण तथा उत्पादन वृद्धि के उपायों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।
वहीं 15 जून, 2026 को ‘त्वरित मक्का विकास कार्यक्रम’ के अंतर्गत जनपद स्तरीय गोष्ठी आयोजित होगी। इस गोष्ठी में किसानों को मक्का उत्पादन की नवीन तकनीकों, उन्नत किस्मों, आधुनिक कृषि यंत्रों के उपयोग एवं विपणन संबंधी जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।
जनपद के समस्त कृषकों एवं नागरिकों से अपील की गई है कि वे इन कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता कर उपलब्ध जानकारियों एवं सुविधाओं का लाभ प्राप्त करें।
केन्द्र एवं राज्य सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर विभागवार प्रदर्शनी प्राकृतिक एवं जैविक खेती कार्यशाला और कृषक जागरूकता कार्यक्रम
Program की और खबरें
डीएम ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को वितरित किए स्वीकृति पत्र
1 week ago
बेटी बचाव बेटी पढाओ योजना के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
1 week ago📰
डीएम एवं सीडीओ ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को किया स्वीकृत पत्र...
2 weeks ago