बालपुर गोंडा। ग्राम कौडहाजगत में कृषक राजेश त्रिपाठी के प्लॉट पर को.ल.ख. 14201 (CoLk 14201) गन्ना प्रजाति की मानसून प्लांटिंग सफलतापूर्वक कराई गई। इस कार्यक्रम में डीजीएम केन पी. के. प्रभात ,आर.एच. संजय मिश्रा जी ,उप गन्ना प्रबंधक आर डी शर्मा और क्षेत्र सहायक रेहान खां की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों द्वारा किसानों को मानसून प्लांटिंग के लाभ उन्नत बीज प्रजातियों के चयन, संतुलित उर्वरक प्रबंधन, समय पर सिंचाई, खरपतवार नियंत्रण तथा वैज्ञानिक विधि से गन्ना उत्पादन बढ़ाने के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। किसानों को अधिक उपज एवं बेहतर गुणवत्ता प्राप्त करने के लिए को.ल.ख. 14201 जैसी उन्नत एवं अधिक उत्पादन देने वाली प्रजाति को अपनाने हेतु प्रेरित किया गया। साथ ही गन्ना खेती में आधुनिक तकनीकों के उपयोग तथा चीनी मिल के साथ समन्वय बनाकर गुणवत्तापूर्ण गन्ना उत्पादन करने का संदेश भी दिया गया।
ग्राम स्तरीय मानसून प्लांटिंग कार्यक्रम कौडहा जगत में आयोजित
Program की और खबरें
📰
सांस्कृतिक कार्यक्रमों से निखरेगी दिव्यांगजनों की प्रतिभा
3 दिन पहले
रसोइयों को मिला कैशलेश चिकित्सा कार्ड मानदेय वृद्धि का प्रतीकात्मक चेक...
4 दिन पहले
बीआरसी हलधरमऊ पर रसोइयों को बांटे गए कैशलेश चिकित्सा आयुष्मान कार्ड
4 दिन पहले