गोंडा। केंद्रीय राज्य मंत्री भारत सरकार कीर्तिवर्धन सिंह के लगातार प्रयास से अयोध्या और गोंडा के बीच सफर को आसान बनाने की बड़ी तैयारी शुरू हो गई है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी की घोषणा के बाद अयोध्या-गोंडा सिक्सलेन सड़क और बाईपास परियोजना का डिजाइन केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय को भेज दिया गया है।
करीब 34 अरब रुपये की इस संयुक्त परियोजना के तहत नई सिक्सलेन सड़क और फोरलेन बाईपास का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए लगभग 425 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा। योजना के मुताबिक करीब 55 किलोमीटर लंबी परियोजना में 9 किलोमीटर हिस्सा अयोध्या रिंग रोड का रहेगा, जबकि बाकी 46 किलोमीटर लंबी नई सिक्सलेन सड़क गोंडा-नवाबगंज के पुराने मार्ग से अलग होकर अयोध्या रिंग रोड से निकलेगी और आगे गोंडा शहर के प्रस्तावित रिंग रोड से जुड़ेगी।
नई सड़क करीब 30 मीटर चौड़ी होगी. इसके निर्माण के लिए कई स्थानों पर 60 से 90 मीटर चौड़ाई तक जमीन ली जाएगी. सड़क का अधिकांश हिस्सा खेतों से होकर गुजरेगा, जिससे करीब 380 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा।
इसके अलावा अयोध्या-गोंडा-बलरामपुर फोरलेन बाईपास भी बनाया जाएगा। करीब 9 किलोमीटर लंबे इस बाईपास के लिए लगभग 45 हेक्टेयर जमीन अधिग्रहीत की जाएगी।
राष्ट्रीय राजमार्ग खंड अयोध्या के अधिशासी अभियंता एस.के. मिश्र के अनुसार परियोजना के लिए 34 अरब रुपये के बजट को मंजूरी देने की घोषणा हो चुकी है और डिजाइन मंत्रालय को भेज दिया गया है। अब आगे की स्वीकृतियां मिलने के बाद भूमि अधिग्रहण और निर्माण की प्रक्रिया शुरू होगी।
34 अरब रुपए से गोंडा अयोध्या सिक्स लेन एवं फोर लेन बायपास का होगा निर्माण
Project की और खबरें
मां बाराही देवी मंदिर घाट एवं मनकापुर में वृहद शासकीय हाल बनवाने की मि...
2 weeks ago
करनैलगंज में हुजूरपुर रेलवे क्रासिंग पर बनेगा टूलेन ओवर ब्रिज जारी हुआ...
1 month ago
अवधिका चिकनकारी से 300 स्वयं सहायता समूह की महिलाएं बनेंगी स्वावलम्बी
1 month ago