गोण्डा। डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय महाविद्यालय शिक्षक संघ (आक्टा) के आह्वान पर अम्बेडकर नगर प्रशासन की कथित तानाशाही के विरोध में श्री लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय के प्राध्यापकों ने काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। शिक्षक संघ के आह्वान पर शिक्षक समुदाय ने अंबेडकर-प्रशासन द्वारा बीएनकेबी महाविद्यालय, अकबरपुर की प्राचार्य प्रो. शुचिता पाण्डेय के विरुद्ध दर्ज कराई गई एफआईआर को पूर्णतः निराधार और दुर्भावनापूर्ण बताते हुए अपना विरोध दर्ज कराया।
ज्ञातव्य है कि अम्बेडकर नगर के उपजिलाधिकारी सदर द्वारा प्राचार्य प्रो. शुचिता पाण्डेय पर नकल कराने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई गई है, जिसे शिक्षक समुदाय ने असत्य और अन्यायपूर्ण करार दिया है।
महाविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष पवन कुमार सिंह के नेतृत्व में प्राध्यापकों ने महाविद्यालय परिसर स्थित शास्त्री प्रतिमा के समक्ष एकत्र होकर नारेबाजी की तथा प्रो. शुचिता पाण्डेय के प्रति अपना पूर्ण समर्थन व्यक्त किया। इस अवसर पर प्राध्यापकों ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर रोष व्यक्त करते हुए इसे शिक्षक समाज के सम्मान पर आघात बताया।
विरोध प्रदर्शन में महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य प्रो. बी. पी. सिंह, कृतकार्य प्राध्यापक प्रो. आर. बी. सिंह बघेल, प्रो. वीसीएचएनके श्रीनिवास राव, प्रो. मंशाराम वर्मा, प्रो. जय शंकर तिवारी, प्रो. अरविंद शर्मा, असि. प्रो. पवन कुमार सिंह, डॉ. पुष्यमित्र मिश्र, डॉ. संतोष कुमार श्रीवास्तव, डॉ. रवि प्रकाश ओझा, डॉ. पुनीत कुमार, डॉ. बैजनाथ पाल, अच्युत शुक्ल सहित महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक उपस्थित रहे।
शिक्षक संघ ने शासन-प्रशासन से इस प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराते हुए प्रो. शुचिता पाण्डेय के विरुद्ध दर्ज एफआईआर को निरस्त करने की मांग की है।
ऑक्टा के आहवान पर शिक्षक संघ का विरोध प्रदर्शन
Protest की और खबरें
बढ़ती महंगाई एवं खराब कानून व्यवस्था के विरोध में सपा के पूर्व विधायक...
1 सप्ताह पहले
ग्रीष्मावकाश की कटौती पर एलबीएस डिग्री कालेज शिक्षक संघ ने किया प्रदर्...
एक महीने पहले
चकमार्ग पर अवैध कब्जे से आक्रोशित ग्रामीणों ने आगे का रास्ता बन्द कर...
एक महीने पहले