बालपुर गोंडा। चकमार्ग का रास्ता सालों पैरवी के बाद न खुलने पर आक्रोशित ग्रामीणों ने अपने भूमि से जा रहे रास्ते को बन्द कर प्रदर्शन किया। इससे आम ग्रामीणों का आवागमन बन्द हो गया है।
मामला करनैलगंज तहसील की ग्रामपंचायत नरायनपुर मर्दन के गांव तिलकपुरवा का है। यहां के एक चकमार्ग पर दबंग सालों से अवैध कब्जा जमाये हैं। इसी रास्ते को खुलवाने के लिए ग्रामीण तहसील से लेकर जिले तक अनेक प्रार्थना पत्र देकर पैरवी कर चुके हैं। राजस्व विभाग की ओर से कोई सुनवाई न किए जाने से आक्रोशित ग्रामीणों ने अपने भूमि से होकर जा रहे रास्ते को बन्द करके प्रदर्शन किया है। इससे कई सालों बाद इस विवाद ने एक बार फिर से तूल पकड़ लिया है।
इस प्रदर्शन में राम चंदर,राम कैलाश कश्यप
सतीश कुमार संचित,राम लाल,राम सिंह, रामकुमार,अशोक कुमार,राम समुझ,विनय कुमार, हरी राम,मुकेश कुमार,राजिंदर,संदीप कुमार,प्रदीप कुमार समेत दर्जनभर से अधिक ग्रामीण शामिल हुए। लेखपाल अंशिका सिंह ने बताया कि चकमार्ग से अवैध कब्जा हटाने की तारीख तहसीलदार अतुल कुमार पाल निश्चित कर चुके हैं। वह तारीख आने पर चकमार्ग से अवैध कब्जे को हटवा दिया जायेगा।