Regd. UDYAM-UP-31-0004031
प्रदेश के तेजी से उभरते हुए जनसंवाद समाचार न्यूज चैनल व न्यूज पोर्टल पर अपने व्यवसाय व शिक्षण संस्थान के तेजी से आगे बढ़ोत्तरी के लिए प्रचार प्रसार कराकर लाभ प्राप्त करने के लिए सम्पर्क करें। सम्पर्क सूत्र 9506980980

छापेमारी में दुर्गागंज माझा में पकड़ी 500 लीटर अवैध शराब 2000 किलोग्राम लहन नष्ट



गोंडा। आबकारी आयुक्त एवं प्रमुख सचिव द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में जनपद की आबकारी विभाग और नवाबगंज पुलिस की एक संयुक्त टीम ने नवाबगंज पुलिस स्टेशन के दुर्गागंज माझा गांव में ड्रोन की सहायता से अचानक छापेमारी की।

छापेमारी के दौरान माझा क्षेत्र से लगभग 500 लीटर अवैध कच्ची शराब, चार अवैध शराब भट्टियां और 2000 किलोग्राम कच्चा माल बरामद किया गया और मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। इस संबंध में नवाबगंज पुलिस स्टेशन में आबकारी अधिनियम की धाराओं के तहत छह व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।