गोंडा। लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज के शैक्षिक सत्र 2026- 27 हेतु प्रभारी प्राचार्य प्रोफेसर जितेंद्र सिंह ने विभिन्न समितियां का गठन किया l शैक्षिक एवं अनुशासन व्यवस्था को बनाए रखने हेतु प्राचार्य द्वारा नए नियंता परिषद का भी गठन किया गया। उन्होंने बी.एड. विभाग विभागाध्यक्ष प्रोफेसर संदीप श्रीवास्तव को मुख्य नियंता नियुक्त किया एवं जंतु विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर अरविंद कुमार शर्मा को उप नियंता का दायित्व सौंपा l
प्राचार्य प्रोफेसर जितेंद्र सिंह ने नवनियुक्त मुख्य नियंता प्रोफेसर संदीप श्रीवास्तव एवं उप मुख्य नियंता प्रोफेसर अरविंद कुमार शर्मा को बधाई देते हुए कहा महाविद्यालय की शैक्षिक एवं अनुशासन व्यवस्था को बनाए रखने में नियंता परिषद की भूमिका महत्वपूर्ण होती है उन्होंने यह भी कहा छात्र हित सर्वोपरि है अतः छात्र-छात्राओं की शैक्षिक एवं अनुशासन संबंधित सभी समस्याओं का निराकरण नियंता परिषद द्वारा किया जाएगा l