करनैलगंज गोण्डा। गोण्डा की होनहार बेटी अक्षिता पाण्डेय (आयु 7 वर्ष) ने राज्य स्तरीय स्केटिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक रजत एवं एक कांस्य पदक जीतकर अपने जिले और परिवार का नाम गौरवान्वित किया है।
करनैलगंज के ग्राम नारायणपुर मांझा के पोतेदार पुरवा निवासी व इलाहाबाद उच्च न्यायालय, लखनऊ खंडपीठ के अधिवक्ता विश्वदीप पाण्डेय की पुत्री तथा वीरभद्र पाण्डेय की पौत्री अक्षिता पाण्डेय ने सेंट्रल एकेडमी स्कूल इंदिरा नगर, लखनऊ में 18 एवं 19 जुलाई 2026 को आयोजित 7वीं उत्तर प्रदेश ओपन स्टेट स्केटिंग चैंपियनशिप-2026 में एक रजत और एक कांस्य पदक जीतकर अपने जिले और परिवार का नाम गौरवान्वित किया है।
अक्षिता की इस उपलब्धि पर क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। परिजनों, शुभचिंतकों, खेल प्रेमियों एवं क्षेत्रवासियों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। सभी ने विश्वास व्यक्त किया कि अक्षिता भविष्य में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश और देश का गौरव बढ़ाएंगी।