Regd. UDYAM-UP-31-0004031
प्रदेश के तेजी से उभरते हुए जनसंवाद समाचार न्यूज चैनल व न्यूज पोर्टल पर अपने व्यवसाय व शिक्षण संस्थान के तेजी से आगे बढ़ोत्तरी के लिए प्रचार प्रसार कराकर लाभ प्राप्त करने के लिए सम्पर्क करें। सम्पर्क सूत्र 9506980980

सर्राफा व्यवसाई ने घर में फांसी लगाकर दे दी अपनी जान हड़कंप

  करनैलगंज गोंडा । करनैलगंज कस्बे के मोहल्ला गुड़ाही बाजार में सर्राफा व्यवसाई ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस विधिक कार्यवाही में जुट गई है। सूचना के मुताबिक कर्नलगंज कस्बे के मोहल्ला गुड़ाही बाजार निवासी 45 वर्षीय रमेश सोनी पुत्र कौशल सोनी लम्बे अरसे से क्षेत्र के पहाड़ापुर में सर्राफा की दुकान कर रहे थे। बीती रात में रमेश ने घर पर फांसी लगाकर अपनी जान दे दिया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना से परिवार में कोहराम मचा है।