एससीपीएम कालेज की बीएएमएस की छात्रा ने हास्टल में संदिग्धावस्था में की आत्महत्या हड़कंप
गोंडा। गोंडा जिले के एससीपीएम कॉलेज में बीएएमएस की प्रथम वर्ष की 22 वर्षीय छात्रा महविश खानम ने अपने कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में आत्महत्या कर लिया है। छात्रा बलरामपुर की रहने वाली है। यह घटना गोंडा-लखनऊ रोड पर हारीपुर के पास स्थित कॉलेज में हुई। देर शाम तक जब छात्रा हॉस्टल के कमरे से बाहर नहीं निकली, तो साथ रहने वाली छात्राओं ने इसकी सूचना कॉलेज प्रशासन को दिया। कॉलेज प्रशासन ने तत्काल नगर कोतवाली पुलिस को घटना की जानकारी दिया। सूचना मिलने पर नगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू किया। फोरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई है और साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई कर रही है।
Suspected की और खबरें
सड़क किनारे खड़ी होंडा सिटी कार में युवक का शव मिलने से हड़कंप जांच में...
6 days ago
पत्नी और ससुरालीजनों की प्रताड़ना से युवक ने दी जान पेड़ से लटका मिला...
2 weeks ago
अधेड़ व्यक्ति की सन्दिग्ध हालत में मौत बेटी ने लगाया हत्या का आरोप
1 month ago