Regd. UDYAM-UP-31-0004031
प्रदेश के तेजी से उभरते हुए जनसंवाद समाचार न्यूज चैनल व न्यूज पोर्टल पर अपने व्यवसाय व शिक्षण संस्थान के तेजी से आगे बढ़ोत्तरी के लिए प्रचार प्रसार कराकर लाभ प्राप्त करने के लिए सम्पर्क करें। सम्पर्क सूत्र 9506980980

स्कूल का ताला तोड़कर लाखों का सामान चोरी पीड़ित ने दी तहरीर



कटरा बाजार गोंडा। थाना कटरा बाजार क्षेत्र के गांव व मौजा गोड़वा स्थित पारसनाथ तिवारी एजुकेशनल एकेडमी में 1-2 मार्च 2026 की रात अज्ञात चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने स्कूल के मुख्य गेट का ताला तोड़कर कार्यालय में प्रवेश किया और वहां रखे कीमती उपकरण व जरूरी दस्तावेज चोरी कर ले गए।
स्कूल के प्रबंधक त्रिभुवन दत्त तिवारी निवासी गोड़वा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सोमवार सुबह करीब 9:30 बजे जब वह स्कूल पहुंचे तो मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर जाकर देखा तो कार्यालय का ताला भी टूटा था और स्टेबलाइजर, हार्डडिस्क, डीवीआर, यूपीएस तथा सीसीटीवी कैमरे के उपकरण गायब थे। इतना ही नहीं, चोरों ने लाकर का ताला तोड़कर उसमें रखे महत्वपूर्ण कागजात भी उठा ले गए।

 घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। स्कूल प्रबंधन ने आशंका जताई है कि चोरी सुनियोजित तरीके से की गई है, क्योंकि सीसीटीवी से जुड़े उपकरण भी साथ ले जाए गए हैं। उन्होंने थाना कटरा बाजार में तहरीर देकर मामले की जांच कर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिली है और मामले की जांच की जा रही है।