गोण्डा 24 जनवरी 2026* - उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग के अधीन खाद्य प्रसंस्करण अधिकारी, देवीपाटन मण्डल (राधाकुण्ड, गोण्डा) द्वारा रोजगार सृजन योजनान्तर्गत एक माह का कुकरी (पाक कला) / बेकरी प्रशिक्षण सत्र 2025-26 संचालित किया जा रहा है। प्रशिक्षण हेतु इच्छुक अभ्यर्थियों से आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं।
खाद्य प्रसंस्करण अधिकारी ने बताया कि यह प्रशिक्षण एक माह का होगा, जिसमें प्रतिदिन 03 घंटे का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के लिए शैक्षिक योग्यता साक्षर है। कुल 30 सीटें उपलब्ध हैं तथा यह प्रशिक्षण पूर्णतः निःशुल्क रहेगा। प्रशिक्षण में प्रवेश हेतु अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी अनिवार्य है।
प्रशिक्षार्थियों का चयन मेरिट के आधार पर प्रथम आवक–प्रथम पायक के अनुसार किया जाएगा। आवेदन पत्र प्राप्त करने एवं जमा करने की अन्तिम तिथि 30 जनवरी निर्धारित की गई है। आवेदन पत्र कार्यालय से किसी भी कार्यदिवस में प्राप्त किए जा सकते हैं। प्रशिक्षण से सम्बन्धित विस्तृत जानकारी कार्यालय से किसी भी कार्यदिवस में प्राप्त की जा सकती है।
एक माह का निःशुल्क कुकरी एवं बेकरी प्रशिक्षण 30 जनवरी तक आवेदन आमंत्रित
Training की और खबरें
जनगणना हेतु फील्ड ट्रेनर द्वारा प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को दिया गया...
1 month ago
प्रशिक्षण में सटीकता एवं जिम्मेदारी पर जोर समन्वय और अनुशासन बनाए रखने...
1 month ago
जनगणना पर्यवेक्षकों के प्रथम बैच का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयो...
2 months ago