गोण्डा 30 अप्रैल,2026*।
जनगणना–2027 की तैयारियों को लेकर प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न शासन एवं जिलाधिकारी के निर्देशानुसार जनपद में प्रस्तावित जनगणना–2027 के सफल क्रियान्वयन हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन निरंतर किया जा रहा है। इसी क्रम में निरीक्षण के अंतिम दिन फील्ड ट्रेनर पवन कुमार गुप्ता एवं बब्बन सिंह द्वारा विभिन्न शिक्षण संस्थानों में प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम सरयू डिग्री कॉलेज करनैलगंज, आरपी इंटर कॉलेज मनकापुर तथा रघुकुल महिला विद्यापीठ गोण्डा में आयोजित किया गया। इन केंद्रों पर उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जनगणना से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में फील्ड स्तर पर किए जाने वाले कार्यों की प्रक्रिया, डाटा संकलन की विधि एवं तकनीकी पहलुओं को विस्तार से समझाया गया।
फील्ड ट्रेनरों ने प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को निर्देशित किया कि जनगणना कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील है, इसलिए इसमें पूरी सावधानी एवं सटीकता बरती जाए। उन्होंने बताया कि प्रत्येक परिवार एवं व्यक्ति से संबंधित सही जानकारी एकत्र करना अत्यंत आवश्यक है, जिससे भविष्य की योजनाओं के निर्माण में सहूलियत मिल सके। प्रशिक्षण के दौरान डिजिटल माध्यमों के उपयोग, फॉर्म भरने की प्रक्रिया तथा संभावित समस्याओं के समाधान के बारे में भी जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण सत्र के दौरान सभी प्रतिभागियों को आपसी समन्वय बनाए रखते हुए निर्धारित समयसीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। साथ ही यह भी बताया गया कि किसी भी प्रकार की शंका या समस्या होने पर तत्काल संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर उसका समाधान प्राप्त किया जाए।
निरीक्षण के अंतिम दिन आयोजित यह प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। सभी प्रतिभागियों ने सक्रिय सहभागिता करते हुए जनगणना–2027 को सफल बनाने हेतु अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम जनपद में जनगणना कार्य को सुचारु एवं प्रभावी ढंग से संपन्न कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।
प्रशिक्षण में सटीकता एवं जिम्मेदारी पर जोर समन्वय और अनुशासन बनाए रखने के निर्देश
Training की और खबरें
जनगणना हेतु फील्ड ट्रेनर द्वारा प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को दिया गया...
एक महीने पहले
जनगणना पर्यवेक्षकों के प्रथम बैच का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयो...
एक महीने पहले
आपदा न्यूनीकरण हेतु आयोजित हुआ प्रशिक्षण कार्यक्रम
3 महीने पहले