गोंडा। जिले में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी और नाम कटने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला तहसील करनैलगंज के विकास खण्ड परसपुर के बलमत्थर गांव में प्रकाश में आया है। वहाँ एक ही झटके में करीब 600 लोगों का नाम मतदाता सूची से गायब कर दिया गया है।
अपने ही देश,अपने ही गांव में मताधिकार से वंचित हुए इन ग्रामीणों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया और उन्होंने इस धांधली के खिलाफ एसडीएम करनैलगंज को शिकायती पत्र देकर जाँच की माँग की है। पीड़ित ग्रामीणों का सीधा और गंभीर आरोप सीधा सिस्टम और सत्ता पक्ष के सफेद पोश नेताओ पर हैं। राजनीतिक रंजिश और चुनावी समीकरण साधने के लिए मौजूद जनप्रतिनिधियों की मिलीभगत से नाम कटवाए गये हैं । ग्रामीणों का कहना है कि जो लोग बीते कई वर्षों से चुनाव में वैध मतदाता थे और जिन्होंने बढ़-चढ़कर मतदान किया था,उन्ही लोगो का नाम वोटर लिस्ट से साफ कर दिया गया।
ग्रामीणों का कहना है कि अगर उनके नाम दोबारा मतदाता सूची में शामिल नहीं किया गया और इस साजिश के पीछे के दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो वे चुप नहीं बैठेंगे। क्योकि मतदान करना उनका मौलिक अधिकार हैं। दलजीत सिंह,अवधेश प्रताप सिंह, उदय प्रताप सिंह, अजेंद्र प्रताप सिंह, विजय कुमार, दीपक सिंह, सभाष एवं जनार्दन पांडेय समेत आधा दर्जन से अधिक ग्रामीणों ने इसकी शिकायत किया है।