Regd. UDYAM-UP-31-0004031
प्रदेश के तेजी से उभरते हुए जनसंवाद समाचार न्यूज चैनल व न्यूज पोर्टल पर अपने व्यवसाय व शिक्षण संस्थान के तेजी से आगे बढ़ोत्तरी के लिए प्रचार प्रसार कराकर लाभ प्राप्त करने के लिए सम्पर्क करें। सम्पर्क सूत्र 9506980980

11 जनवरी तक कोहरे में कमी एवं तापमान में बढ़ोत्तरी से ठंडक में सुधार के संकेत



 लखनऊ। देर रात/आज सुबह प्रदेश में अनेक स्थानों पर पड़े घने से बहुत घने कोहरे के उपरांत उत्तरी पाकिस्तान एवं संलग्न पंजाब पर मध्य क्षोभमण्डल में संकेंद्रित पश्चिमी विक्षोभ तथा इसके प्रभाव से हरियाणा पर बने उत्प्रेरित चक्रवाती परिसंचरण के संयुक्त प्रभाव से जहाँ पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आज पूर्वाह्न कहीं-कहीं बूंदा-बांदी के साथ हल्की बारिश हुई वहीं वायुमंडलीय अस्थिरता के कारण कोहरे की परत जल्दी छटने से दिन के तापमान में उल्लेखनीय बढ़ोत्तरी के परिणामस्वरूप प्रदेश के ज्यादातर स्थानों से शीत दिवस की स्थिति लगभग समाप्त हो गई|
इसके साथ ही वर्तमान पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हवाओं की गति एवं दिशा में हुए परिवर्तन के परिणामस्वरूप प्रदेश में आगामी 11 जनवरी तक मौसम शुष्क रहने तथा कोहरे के घनत्व में उत्तरोत्तर कमी आने तथा तापमान में बढ़ोत्तरी होने से ठण्ड की स्थिति में और सुधार होने की संभावना है|