गोण्डा 27 दिसम्बर,2025*। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन तथा मुख्य विकास अधिकारी अंकिता जैन एवं जिला प्रशासन के अथक प्रयासों के बाद जनपद के 64 उच्च प्राथमिक/कम्पोजिट विद्यलयों, 25 पी०एम०श्री विद्यालय व 17 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के अध्यापकों को ए०आई० के संदर्भ में प्रारम्भिक ज्ञान प्रदान करने हेतु जिला प्रशासन द्वारा जिला पंचायत सभागार में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती अंकिता जैन द्वारा मां सरस्वती जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया।
कार्यक्रम में लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय के डॉ० श्री संजय कुमार पाण्डेय, हेड ऑफ डिपार्टमेंट गणित, उच्च प्राथमिक विद्यालय मोकलपुर को गोद लेकर बच्चों को तकनीकि शिक्षा प्रदान कर रहे श्री श्याम सुन्दर तिवारी जी, रिटायर्ड फ्लाइंग लेफ्टिनेंट व आई०आई०टी० कानपुर से प्रशिक्षण प्राप्त कर आये हुए कुल 10 अध्यापकों की टीम ने प्रारम्भिक शिक्षा में ए०आई० की प्रासंगिकता पर अपना व्याख्यान दिया गया।
इस हेतु जिला प्रशासन एवं बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा जनपद के 137 विद्यालयों में स्थापित होने वाले आई०सी०टी० लैब को ए०आई० लैब में परिवर्तित कर बच्चों के उपयोग योग्य बनाने हेतु कार्ययोजना तैयार किया गया है।
वहीं आपको बता दे की जिलाधिकारी एवं जिला प्रशासन के अथक प्रयासों से पूर्व में 8 मार्च,2025 को विकासखण्ड झझरी में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस लैब का उद्घाटन किया गया था जिसका संचालन किया जा रहा है।
बेसिक शिक्षा विभाग की कार्ययोजनानुसार आई०आई०टी० कानपुर से प्रशिक्षित शिक्षकों की टीम को कुल चार भाग में विभक्त करते हुए उन्हें तहसील स्तरीय मास्टर ट्रेनर/मेण्टर नामित किया गया है। ये टीम उपरोक्त 137 विद्यालयों के अध्यापकों को तकनीकि सहयोग प्रदान करते हुए उनके विद्यालय में ए०आई० तकनीकि के उपयोग को सुनिश्चित करायेंगे।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ने परिषदीय विद्यालय के बच्चों को भी समान अवसर प्रदान करते हुए उन्हें नवीनतम तकनीकि ज्ञान प्रदान करने के लिए सभी प्रतिभागियों को प्रेरित किया तथा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह के प्रयासों की सराहना करते हुए विभाग को सफलता की शुभकामना भी दिया। सर्व प्रथम जनपद के 16 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में 08 मार्च,2026 तक अनिवार्य रूप से ए०आई० लैब संचालित करने का आहवान भी किया। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि व्यक्ति यदि ठान ले तो कुछ भी असम्भव नहीं है।
इस अवसर पर समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारी, समस्त जिला समन्वयक व अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।
डीएम एवं सीडीओ के अथक प्रयासों से प्राइमरी स्कूल के बच्चे सीखेंगे एआई तकनीक

Workshop की और खबरें
एसपी की अध्यक्षता में बहू बेटी सम्मेलन जिला स्तरीय अभिमुखीकरण कार्यशाल...
3 weeks ago
अक्षय तृतीया पर बाल विवाह रोकथाम हेतु कार्यशाला आयोजित
2 months ago
पुलिस कर्मियों हेतु एचआईवी एड्स जागरूकता एवं संवेदनशीलता कार्यशाला आयो...
3 months ago