गोंडा। जिले की कौड़िया थाना क्षेत्र की दुबहा बाजार चौकी में दो युवकों की पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने कार्रवाई किया है। प्रारंभिक जांच रिपोर्ट के आधार पर दो सिपाहियों समेत तीन पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं।
कौड़िया थाना क्षेत्र की दुबहा बाजार चौकी के एक वायरल वीडियो के मामले में पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने मंगलवार देर शाम तीन पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया। कार्रवाई के दायरे में सिपाही अमन, अभिमन्यु और दिग्विजय आए हैं। मामले की जांच क्षेत्राधिकारी करनैलगंज अभिषेक दावच्या को सौंपी गई है।
वीडियो में चौकी परिसर के भीतर दो युवकों की पिटाई का दृश्य दिखाई दे रहा है। आरोप है कि सिपाही अमन और अभिमन्यु ने रमेश नामक युवक को होमगार्ड अनुरोध तिवारी से पकड़वाकर लाठियों से पीटा। इसके बाद महेश नामक दूसरे युवक को भी उठाकर उसके साथ मारपीट की गई। वीडियो में कुछ पुलिसकर्मी पिटाई के दौरान टिप्पणी करते हुए भी सुनाई दे रहे हैं।
करीब 26 सेकंड के इस वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस अधीक्षक ने पूरे प्रकरण का संज्ञान लिया और जांच के निर्देश दिए।
सीओ करनैलगंज अभिषेक दावच्या ने बताया कि प्रारंभिक जांच रिपोर्ट के आधार पर तीनों पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया गया है। साथ ही उनके खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि किसी भी पुलिसकर्मी को कानून हाथ में लेने या किसी व्यक्ति के साथ मारपीट करने की अनुमति नहीं है।
वीडियो में मौजूदा चौकी प्रभारी गोलू तिवारी और युवकों को गांव से चौकी लाने वाले सिपाही नीरज सिंह के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की विस्तृत जांच जारी है और जांच में जो भी पुलिसकर्मी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ भी नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।
दो युवकों की पिटाई का वीडियो वायरल होने पर एसपी ने तीन पुलिसकर्मियों को किया लाइन हाजिर
Action की और खबरें
📰
लखनऊ अग्निकांड के बाद योगी सरकार सख्त एक्शन कई कोचिंग संस्थान किए गए स...
4 दिन पहले📰
लखनऊ अग्निकांड से सबक लेकर डीआईओएस ने लाइब्रेरी संचालकों को थमाया नोटि...
4 दिन पहले
एआरटीओ ने की बड़ी कार्रवाई 20 दोपहिया एवं 5 बड़े वाहन जब्त 150 का चाला...
6 दिन पहले