पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Drowning

नदी में छलांग लगाने वाला युवक लापता गोताखोर कर रहे तलाश

✍️ Admin 📅 02 July, 2026 ⏰ 08:03 PM 👁 28 views


उमरी बेगमगंज गोंडा। थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत एली परसौली के बाबू राम पुरवा के सामने स्थित नदी में गुरुवार शाम एक अज्ञात युवक द्वारा कपड़े उतारकर नदी में छलांग लगाने का मामला सामने आया। घटना के बाद से युवक लापता है। सूचना मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया और पुलिस मौके पर पहुंचकर तलाश अभियान में जुट गई।
जानकारी के अनुसार, गांव का एक किशोर अपने जानवरों को चराने के लिए नदी किनारे गया था। इसी दौरान उसने देखा कि एक अज्ञात युवक अपने कपड़े उतारकर नदी में कूद गया। काफी देर तक युवक के बाहर नहीं आने पर किशोर ने गांव पहुंचकर ग्रामीणों को पूरी घटना की जानकारी दी।
सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और युवक की तलाश शुरू कराई।
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक चंदन कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। स्थानीय गोताखोरों की मदद से नदी में युवक की तलाश कराई जा रही है। अभी तक युवक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर उसकी शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है।
पुलिस का कहना है कि युवक का पता चलने और पहचान होने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल गोताखोरों की सहायता से नदी में सघन खोज अभियान जारी है।

📤 शेयर करें: