पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Drowning

नदी में छलांग लगाने वाले युवक का दूसरे दिन भी नहीं चला अता पता तलाश जारी

✍️ Admin 📅 03 July, 2026 ⏰ 04:47 PM 👁 104 views

IMG-20260703-WA0054.jpg 281.19 KB
उमरी बेगमगंज गोंडा। थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत ऐली परसौली के बाबू राम पुरवा के सामने स्थित नदी में गुरुवार शाम एक अज्ञात युवक द्वारा कपड़े उतारकर नदी में छलांग लगाने के मामले में दूसरे दिन एनडीआरफ की टीम कड़ी मशक्कत कर तलाश करती रही लेकिन कोई कामयाबी हाथ नहीं लगी। अभी तक युवक की पहचान भी नहीं हो पाई है और ना ही क्षेत्र के किसी व्यक्ति ने अपने परिवार के किसी सदस्य के मिसिंग होने की जानकारी पुलिस को दी है ऐसे में यह युवक कौन था और कहां से आया एक पहेली बना हुआ है।
सूचना के मुताबिक  गांव का एक किशोर अपने जानवरों को चराने के लिए नदी किनारे गया था। इसी दौरान उसने देखा कि एक अज्ञात युवक अपने कपड़े उतारकर नदी में कूद गया। नदी में नहाते नहाते वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा शोर मचाने पर कुछ लोग दौड़े लेकिन तब तक वह लापता हो चुका था 
ग्रामीणों ने डायल 112 पर फोन कर  पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और युवक की तलाश शुरू कराई। 24 घंटे बीतने को है लेकिन अभी तक युवक की ना तो शिनाख्त हो पाई है और ना ही उसके शव को बरामद किया जा सका है 
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक चंदन कुमार ने बताया कि एनडीआरएफ की टीम की मदद से युवक की तलाश जारी है

📤 शेयर करें: