पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Election

शालीमारबाग से पहली बार विधायक बनीं रेखा गुप्ता होंगी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री

✍️ Admin 📅 20 February, 2025 ⏰ 05:07 AM 👁 56 views
  दिल्ली। शालीमार बाग से विधायक चुनी गई रेखा गुप्ता 27 साल बाद बीजेपी के सत्ता में आने पर अब मुख्य मंत्री के पद को संभालेंगी। रेखा गुप्ता का राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और बीजेपी से पुराना नाता है। 2020 चुनावों में बंदना कुमारी से हारने के बाद इस बार 29 हज़ार वोटों से जीत दर्ज की। आज दोपहर में उनको राम लीला मैदान में पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई जायेगी। हरियाणा के जींद की मूल निवासी रेखा गुप्ता छात्र जीवन से ही राजनीति में सक्रिय रही हैं। 50 वर्षीय रेखा गुप्ता ने मेरठ से कानून की पढ़ाई की है। उनका राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और बीजेपी से पुराना नाता रहा है। उत्तरी दिल्ली की मेयर रह चुकी गुप्ता के पास प्रशासनिक अनुभव भी है। वह बीजेपी की महिला मोर्चा की प्रभावशाली नेता रही हैं। वह वर्तमान में दिल्ली भाजपा महिला मोर्चा की महासचिव और पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सदस्य हैं।
📤 शेयर करें: