पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Health

राज्य स्तरीय प्रेषित पोर्टेबल हैंड हेल्ड एक्सरे मशीन की गई इंस्टॉल

✍️ Admin 📅 24 December, 2025 ⏰ 04:18 PM 👁 54 views
  गोंडा। 24 दिसम्बर 2025 केा राज्य स्तर से प्रेषित पेार्टबिल हैण्ड हैल्ड एक्सरे मशीन इन्सटाल करा दी गयी है जिसका उदधाटन जनपद के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 संत लाल पटेल द्वारा किया गया जिसमें जिला क्षय रोग अधिकारी डा0 जय गोविन्द, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 आदित्य कुमार वर्मा , डा0 अमित भारती उप जिला क्षय रोग अधिकारी , डा0 जे0पी0शुक्ला चेस्ट फिजिशियन तथा डी0पी0सी0 विवेक सरन मुख्य रूप से उपस्थिति रहे, बताते चले कि यह जनपद केा दी गयी। प्रथम हैण्ड हैल्ड एक्सरे मशीन है जिसका फायदा प्रथम तो यह कम वजन की है , फ्रेडली यूजर है अर्थात कोई भी चला सकता है , एक्सरे 5 मिनट में हो जाता है , मरीजो की सुरक्षा भी है क्योकि इसमें बहुत कम रेडियेशन होता है परिणाम बहुत सही होते है साथ ही साथ मार्डन टैक्नालोजी से लैस है ए0आई0 आधारित मशीन है उक्त मशीन के लिये सबसे अच्छी बात यह है कि आवश्यकता पडने पर मरीज के घर -घर तक मशीन पहुच सकती है यदि कोई कैम्प लगाये जाये तो वहाॅ पर भी मशीन लगा कर एक्सरे किया जा सकता है जिसका विशेष लाभ बुर्जुगो तथा बच्चो के लिये प्रभावी होगा। मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 सन्त लाल पटेल ने बताया कि इस मशीन का प्रयोग ज्यादातर कैम्प लगाकर वलनेरेबिल जनसंख्या यथा 60 वर्ष से उपर के लोगो , एल्कोहल का प्रयोग करने वाले ,पुराने टी0बी0 के मरीजो की पुनः जाॅच , तम्बाकू प्रयोग करने वाले लोगो इत्यादि की जाॅच करने में किया जायेगा। जिससे माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के टी0बी0 मुक्त भारत के पहल केा पूर्ण करने में मदद मिलेगी।      
📤 शेयर करें: