पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Program

शिक्षामित्र सम्मान एवं बढ़े हुए मानदेय वितरण समारोह का भव्य आयोजन

✍️ Admin 📅 05 May, 2026 ⏰ 05:09 PM 👁 97 views




गोण्डा 05 मई,2026*।
जिला पंचायत सभागार में बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा “शिक्षामित्र सम्मान एवं बढ़े हुए मानदेय वितरण समारोह” का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मा० जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम मिश्र, जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन, भाजपा जिला अध्यक्ष अकबाल बहादुर तिवारी, सांसद गोण्डा के प्रतिनिधि राजेश सिंह, सांसद कैसरगंज के प्रतिनिधि संजीव सिंह तथा जिला विकास अधिकारी/प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी सुशील कुमार श्रीवास्तव की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम का शुभारंभ सभी अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन एवं मां सरस्वती जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह ने मुख्यमंत्री जी के उद्बोधन को भी सामूहिक रूप से सुना, जिसमें शिक्षामित्रों के योगदान और उनके मानदेय वृद्धि से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं पर प्रकाश डाला गया।
समारोह के मुख्य आकर्षण के रूप में उपस्थित शिक्षामित्रों को बढ़े हुए मानदेय के डेमो चेक वितरित किए गए। इस दौरान अतिथियों ने शिक्षामित्रों के समर्पण, निष्ठा और शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान की सराहना की तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में शिक्षामित्रों के सम्मान से जुड़ा यह पहल उनके मनोबल को बढ़ाने वाला बताया गया।

इसके अतिरिक्त जिला पंचायत परिसर में जनपद के विभिन्न विद्यालयों द्वारा लगाए गए शैक्षिक स्टालों का भी अवलोकन किया गया। सभी अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने स्टालों पर प्रदर्शित शिक्षण सामग्री, नवाचारों एवं विद्यार्थियों की रचनात्मकता की सराहना की। इस अवसर पर विद्यालयों के प्रयासों को शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया गया।

कार्यक्रम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री अमित कुमार सिंह, समस्त खंड शिक्षा अधिकारीगण तथा शिक्षामित्र संघ के पदाधिकारीगण सहित बड़ी संख्या में शिक्षामित्र उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल आयोजन बेसिक शिक्षा विभाग के समन्वित प्रयासों से संपन्न हुआ, जो शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक परिवर्तन की दिशा में एक सराहनीय पहल के रूप में देखा जा रहा है।

📤 शेयर करें: