पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Security

गन्ना ढुलाई वाहनों पर रेफलेक्टर पट्टी लगाने के साथ किसानों को कंबल वितरित

✍️ Admin 📅 17 December, 2025 ⏰ 03:19 PM 👁 46 views
बालपुर गोंडा। जिला गन्ना अधिकारी सुनील कुमार सिंह तथा उपजिलाधिकारी करनैलगंज नेहा मिश्रा की अध्यक्षता में चलाए जा रहे 'सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा अभियान' के अंतर्गत बलरामपुर चीनी मिल्स लिमिटेड की इकाई मैजापुर में व्यापक स्तर पर जागरूकता एवं सुरक्षा उपाय किए जा रहे हैं।मिल प्रबंधन द्वारा निरंतर गन्ना ढुलाई में उपयोग होने वाले माल वाहनों, ट्रैक्टर-ट्रॉली तथा अन्य वाहनों पर चमकीली रिफ्लेक्टर पट्टी लगाई जा रही है। चीनी मिल गेट पर आने वाले सभी गन्ना किसानों एवं मिल के ढुलाई वाहनों पर यह पट्टी अनिवार्य रूप से लगवाई जा रही है, ताकि रात्रि के समय वाहन दूर से दिखाई दें और दुर्घटनाओं का खतरा कम हो। इस क्रम में जिला गन्ना अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने स्वयं मैजापुर चीनी मिल में कई गन्ना ढुलाई वाहनों पर रिफ्लेक्टर पट्टी लगाई। साथ ही, जिन किसान भाइयों ने सड़क सुरक्षा नियमों का पूर्ण पालन किया, उन्हें सम्मानित करते हुए उपहार स्वरूप कम्बल वितरित किए गए। इस दौरान किसानों को सड़क सुरक्षा के प्रति और अधिक जागरूक भी किया गया।जिला गन्ना अधिकारी ने किसानों से अपील की कि वे अपने ट्रैक्टर-ट्रॉली एवं अन्य गन्ना वाहनों की लाइट, हॉर्न तथा ब्रेक को हमेशा दुरुस्त रखें। इससे सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है और किसी कीमती जान की हानि नहीं होगी। अधिकारी ने इसे लोकहित एवं जनहित की दृष्टि से अत्यंत आवश्यक बताया।यह अभियान क्षेत्र में सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
📤 शेयर करें: