पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Suspected

संदिग्धावस्था में रेलवे लाइन के किनारे मिला कांटा बाबू का शव कोहराम

✍️ Admin 📅 12 February, 2026 ⏰ 03:16 PM 👁 88 views

करनैलगंज गोण्डा। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र में चांगेरिया स्थित रेलवे गुमटी के पास संदिग्ध हालत में शव मिलने से हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। 

मृतक की पहचान कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत विवियापुर अवधूत नगर निवासी रविदत्त सिंह पुत्र हौसला सिंह 58 के रूप में हुई है। सूचना  के मुताबिक रविदत्त सिंह जरवल चीनी मिल के लालेमऊ में बतौर कांटा बाबू तैनात थे। चर्चा है कि ट्रेन हादसे में रवि दत्त सिंह की मौत हुई। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

📤 शेयर करें: