पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Suspected

ससुराल में नजरा खातून की मौत से हड़कंप पति समेत पांच पर हत्या व प्रताड़ना का आरोप

✍️ Admin 📅 25 February, 2026 ⏰ 12:24 AM 👁 127 views




गोंडा। जिले  के नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित कटहा घाट रोड पर गजनी आरा मशीन के पास मंगलवार सुबह 28 वर्षीय नजराखातून की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना उसके ससुराल में हुई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।
मामले ने उस समय तूल पकड़ लिया जब मृतका का करीब 30 सेकेंड का एक वीडियो सामने आया। हालांकि यह वीडियो लगभग चार महीने पुराना बताया जा रहा है, जिसे नजराखातून ने अपने पिता अल्ताफ हुसैन को भेजा था। वीडियो में वह अपने पिता से गुहार लगाते हुए कह रही है कि उसे आकर ले जाएं, अन्यथा उसका पति शाहरुख उसे मार देगा। उसने पति पर प्रताड़ना और मानसिक उत्पीड़न का आरोप भी लगाया था।


मृतका के देवर शाहबाज ने फोन के जरिए उसके पिता को मौत की सूचना दी। सूचना मिलते ही पिता जालौन से अन्य परिजनों के साथ गोंडा पहुंचे। परिजनों का आरोप है कि उनके पहुंचने से पहले ही शव के सुपुर्दे खाक की तैयारी की जा रही थी।
पिता अल्ताफ हुसैन ने इसका विरोध करते हुए पोस्टमार्टम की मांग की। ससुराल पक्ष द्वारा कथित तौर पर इनकार किए जाने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची नगर कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


मृतका के पिता ने पति शाहरुख उर्फ रियाज, देवर शाहबाज, देवरानी रोशनी खातून, ससुर इलियास उर्फ राजू और सास रुखसाना पर मारपीट व प्रताड़ना का आरोप लगाया है। परिजनों का दावा है कि मृतका के बच्चों ने बताया कि उनकी मां को घरवालों ने पंखे से लटका दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।


नगर कोतवाल बिंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। सामने आए वीडियो और परिजनों की शिकायत के आधार पर मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। वीडियो चार महीने पुराना बताया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। पूरे मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल है और परिजन न्याय की मांग कर रहे हैं।

📤 शेयर करें: