एसपी से गुहार लगाने के बावजूद नहीं दर्ज की गई मोटर साइकिल चोरी की एफआईआर
बालपुर गोंडा। पुलिस अधीक्षक से मिलकर पीड़ित के गुहार लगाने के बावजूद बारात से चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले की रिपोर्ट नहीं दर्ज की गई।
पीड़ित श्रीचन्द्र तिवारी निवासी ग्रामपंचायत बटोरा बख्तावर सिंह गत 19 फरवरी को ग्राम परसागोण्डरी से ग्राम कपूरपुर की एक शादी में बारात गया था। इसी बारात में उसकी मोटरसाइकिल चोरी हो गई। उसने करनैलगंज कोतवाली पुलिस को घटना की तहरीर दिया लेकिन कोई सुनवाई नहीं की गई। इसके बाद पीड़ित ने 7 मार्च को पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल से मिलकर मोटर साइकिल चोरी की एफआईआर दर्ज कराने की फरियाद किया। एसपी ने उसे आश्वासन दिया कि अब तुम्हारे मोटर साइकिल चोरी की एफआईआर दर्ज हो जाएगी लेकिन अभी तक नहीं दर्ज की गई।