पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Transfer

गोंडा के एएसपी पूर्वी मनोज रावत का तबादला अजीत रजक बने नए एएसपी

✍️ Admin 📅 09 April, 2026 ⏰ 08:26 PM 👁 258 views



गोंडा। उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में हुए बड़े फेरबदल के तहत गोंडा में तैनात अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) मनोज कुमार रावत का तबादला कर दिया गया है। उन्हें अब संभल जिले में अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) के पद पर तैनात किया गया है। जौनपुर में तैनात पीपीएस अधिकारी अजीत कुमार रजक को गोंडा का नया अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) बनाया गया है। मनोज कुमार रावत (आईपीएस, 2020 बैच) ने गोंडा में करीब 2 साल 2 महीने तक अपनी सेवाएं दीं। 

अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने जिले में कई महत्वपूर्ण मामलों का खुलासा किया और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने में अहम भूमिका निभाई। वर्ष 2023 में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन और ताजिया जुलूस के दौरान उत्पन्न विवादों को सुलझाने में उनकी भूमिका सराहनीय रही। इसके अलावा वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में भी उनका योगदान महत्वपूर्ण रहा। हाल ही में उन्होंने स्वास्थ्य विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर करीब 7 करोड़ रुपये की ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था, जिसे बड़ी सफलता माना गया।
 गोंडा के नए एएसपी पूर्वी बनाए गए अजीत कुमार रजक इससे पहले जौनपुर में क्षेत्राधिकारी केराकत के पद पर तैनात थे और हाल ही में उन्हें पदोन्नति मिली है। गोंडा में यह उनकी पहली तैनाती होगी।
पुलिस महकमे में हुए इस बदलाव को प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अब नए एएसपी से जिले में कानून व्यवस्था को और सुदृढ़ करने की उम्मीद जताई जा रही है।

📤 शेयर करें: