घासीराम प्रजापति बने देवी पाटन मंडल के नये उप निदेशक समाज कल्याण
गोंडा। समाज कल्याण विभाग में प्रशासनिक फेरबदल के तहत घासीराम प्रजापति को देवीपाटन मंडल, गोंडा का नया उपनिदेशक समाज कल्याण नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति का आदेश शासन स्तर से जारी किया गया है। बताया जाता है कि घासीराम प्रजापति इससे पूर्व विभिन्न जिलों में समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत अपनी सेवाएं दे चुके हैं। वे एक अनुभवी, कर्मठ एवं प्रशासनिक दृष्टि से दक्ष अधिकारी माने जाते हैं।
उनके कार्यकाल में विभागीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ समय पर पहुँचाने की अपेक्षा की जा रही है। नवीन तैनाती के बाद घासीराम प्रजापति ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप समाज के कमजोर, पिछड़े एवं जरूरतमंद वर्गों तक सभी जनकल्याणकारी योजनाओं को पारदर्शी तरीके से पहुँचाना उनकी प्राथमिकता होगी। साथ ही छात्रवृत्ति, पेंशन और अन्य सामाजिक सुरक्षा योजनाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उनकी नियुक्ति से देवीपाटन मंडल में समाज कल्याण विभाग की कार्यप्रणाली को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
Appointment की और खबरें
तेज तर्रार आईपीएस आईजी अमित पाठक एनएसजी के बनाए गए आईजी
3 weeks ago
वर्दी का सपना साकार पद एवं गोपनीयता की शपथ लेकर 497 आरक्षी जनसेवा हेतु...
2 months ago
इकबाल बहादुर तिवारी बने भाजपा के नए जिलाध्यक्ष बधाइयों का तांता
4 months ago