गोंडा। ग्रामपंचायत पहाड़ापुर में बेहद खराब सड़क का निर्माण कराए जाने को लेकर एक ग्रामीण ने आनलाइन शिकायत करके यूपी के मुख्यमंत्री से गुहार लगाई है।
हलधरमऊ विकास क्षेत्र की ग्रामपंचायत पहाड़ापुर में पहाड़ापुर चौराहा से राम चबूतरा तक की सड़क बेहद खराब है। इससे होकर ग्रामीणों को आवागमन करने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसकी आनलाइन शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर गांव निवासी मनोज कुमार शुक्ला ने किया है और यह सड़क बनवाने की मांग किया है।