Regd. UDYAM-UP-31-0004031
प्रदेश के तेजी से उभरते हुए जनसंवाद समाचार न्यूज चैनल व न्यूज पोर्टल पर अपने व्यवसाय व शिक्षण संस्थान के तेजी से आगे बढ़ोत्तरी के लिए प्रचार प्रसार कराकर लाभ प्राप्त करने के लिए सम्पर्क करें। सम्पर्क सूत्र 9506980980

26 जुलाई को मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के तहत होगा कार्ड वितरण



गोंडा। उत्तर प्रदेश शासन की महत्वाकांक्षी ‘मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना’ के अंतर्गत जनपद गोंडा में 26 जुलाई 2026 (रविवार) को प्रातः 10:30 बजे लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज के ललिता शास्त्री सभागार में जनपद स्तरीय कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

इस योजना का शुभारंभ प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा डॉ. भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय, आगरा के शिवाजी मंडपम सभागार से किया जाएगा। इस अवसर पर पात्र शिक्षकों को मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के कार्ड भी वितरित किए जाएंगे। इसी क्रम में शासन के निर्देशानुसार जनपद गोंडा में कार्ड वितरण कार्यक्रम श्री लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज के ललिता शास्त्री सभागार में आयोजित होगा।

जनपद स्तरीय कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सदर विधायक प्रतीक भूषण सिंह होंगे।

कार्यक्रम के नोडल अधिकारी एवं महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. जितेंद्र सिंह ने बताया कि कार्यक्रम में जनपद के सभी जनप्रतिनिधियों के साथ ही वित्तपोषित एवं वित्तविहीन महाविद्यालयों के स्थायी एवं अनुमोदित शिक्षकों को आमंत्रित किया गया है।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना शिक्षकों एवं उनके आश्रितों को सूचीबद्ध अस्पतालों में कैशलेस उपचार की सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में उत्तर प्रदेश सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है। योजना के माध्यम से पात्र शिक्षकों और उनके आश्रितों को बेहतर एवं समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सकेगा।