Regd. UDYAM-UP-31-0004031
प्रदेश के तेजी से उभरते हुए जनसंवाद समाचार न्यूज चैनल व न्यूज पोर्टल पर अपने व्यवसाय व शिक्षण संस्थान के तेजी से आगे बढ़ोत्तरी के लिए प्रचार प्रसार कराकर लाभ प्राप्त करने के लिए सम्पर्क करें। सम्पर्क सूत्र 9506980980

ग्राम पहाड़ापुर की बहुत खराब सड़क के निर्माण को लेकर ग्रामीण ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर की शिकायत

गोंडा। ग्रामपंचायत पहाड़ापुर में बेहद खराब सड़क का निर्माण कराए जाने को लेकर एक ग्रामीण ने आनलाइन शिकायत करके यूपी के मुख्यमंत्री से गुहार लगाई है। 

हलधरमऊ विकास क्षेत्र की ग्रामपंचायत पहाड़ापुर में पहाड़ापुर चौराहा से राम चबूतरा तक की सड़क बेहद खराब है। इससे होकर ग्रामीणों को आवागमन करने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसकी आनलाइन शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर गांव निवासी मनोज कुमार शुक्ला ने किया है और यह सड़क बनवाने की मांग किया है।