गोण्डा 30 जनवरी 2026* - राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत परिवार नियोजन कार्यक्रम को सुदृढ़ एवं प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से जनपद गोण्डा में “उम्मीद परियोजना” के तहत सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम स्वास्थ्य विभाग, पॉपुलेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया एवं मोबियस फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ। आयोजन स्थल अपर निदेशक, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, देवीपाटन मण्डल, गोण्डा का सभागार रहा।
सम्मान समारोह वित्तीय वर्ष 2025-26 की अवधि 01 अप्रैल 2025 से 30 सितंबर 2025 के दौरान परिवार नियोजन कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले ब्लॉक एवं जनपद स्तरीय अधिकारियों, सेवा प्रदाताओं, प्रेरकों एवं सहयोगियों के सम्मान हेतु आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संत लाल पटेल ने की। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के लिए परिवार नियोजन की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। परिवार नियोजन अपनाने से मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी के साथ-साथ कुपोषण जैसी समस्याओं को भी कम किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि पहले बच्चे के तुरंत बाद गर्भधारण मां एवं शिशु दोनों के स्वास्थ्य के लिए उपयुक्त नहीं होता, इसलिए दंपतियों को परिवार नियोजन के उपयुक्त साधन अपनाने के लिए प्रेरित किया जाना आवश्यक है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सी.के. वर्मा ने बताया कि अस्थायी गर्भनिरोधक साधनों जैसे माला-एन, छाया, इमरजेंसी पिल्स आदि की उपलब्धता आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के माध्यम से सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों तक सुनिश्चित की जा रही है। साथ ही नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों पर अंतरा इंजेक्शन, आईयूसीडी एवं पीपीआईयूसीडी की सुविधाएं उपलब्ध हैं।
अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आदित्य वर्मा ने उम्मीद परियोजना के सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सम्मान समारोह स्वास्थ्य कर्मियों का मनोबल बढ़ाते हैं और उन्हें बेहतर कार्य के लिए प्रेरित करते हैं। इस अवसर पर परिवार नियोजन कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 62 स्वास्थ्य कर्मचारियों एवं अधिकारियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, कार्यक्रम प्रबंधक एवं सहयोगी संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
उत्कृष्ट कार्य करने वाले 62 स्वास्थ्यकर्मियों एवं अधिकारियों को किया गया सम्मानित
Honour की और खबरें
जनगणना कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु प्रगणक सुपरवाइजर एवं अधिकारियो...
2 weeks ago
छात्रा काव्या शुक्ला को डीएम ने किया सम्मानित दी उज्जवल भविष्य की शुभक...
2 weeks ago
विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्र...
3 months ago