टीन शेड रखने के विवाद में दुकानदार की चाकू घोंपकर बेरहमी से हत्या से हड़कंप
गोंडा। दुकान के सामने टिन शेड रखने को लेकर चाकू मारकर दुकानदार की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मीट की दुकान करने वाले युवक ने चाकू मारकर हत्या की घटना को अंजाम दिया।
जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र के नगर परिषद कालोनी में यह घटना हुई। घटना में खराद दुकानदार की मौत पुत्र व भतीजे घायल हो गए। दोनो दुकानदारों के बीच काफी दिनों से विवाद चल रहा था। घटना कारित कर हत्या आरोपी सुल्तान मौके से फरार हो गया।घटना की सूचना पर सीओ व नगर कोतवाल सन्तोष मिश्र मौके पर पहुँच गए।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घायलों को इलाज के लिये भेज दिया। कूड़ा कचरा फेंकने को लेकर काफी दिनों से आरोपी मीट दुकानदार से विवाद चल रहा था।
Murder की और खबरें
मामूली विवाद में लोहे के राड से बुजुर्ग व्यक्ति के हत्यारोपी को पुलिस...
1 month ago
माधवपुर चकत्ता निवासी किशोरी सुधा की गला दबाकर की गई थी हत्या पीएम रिप...
1 month ago📰
चाकू से हमला कर प्रेमी युवक की हत्या दो लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज
1 month ago